राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने दिया इस्तीफा, कहा…
पटना : कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थन में कांग्रेस […]
पटना : कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की है.
आपके शहर में
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थन में कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने पार्टी के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा है कि ”आदरणीय राहुल गांधी जी के अध्यक्ष पद को छोड़ने के अपने निर्णय को ना बदलने से आहत होकर मैं अपने ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की सदस्यता एवं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं.” उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के समर्थन में मैंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए