खगौल : ट्रेन से गिरकर बीटेक छात्र की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ के बोचाचक का था निवासी, चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में हादसा खगौल : मथुरा में बीटेक की पढ़ाई कर रहे फुलवारी थाना क्षेत्र के युवक की सोमवार की शाम दानापुर स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी. आइडी प्रूफ के आधार पर छात्र की पहचान हुई. सूचना पर […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ के बोचाचक का था निवासी, चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में हादसा
खगौल : मथुरा में बीटेक की पढ़ाई कर रहे फुलवारी थाना क्षेत्र के युवक की सोमवार की शाम दानापुर स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी. आइडी प्रूफ के आधार पर छात्र की पहचान हुई.
सूचना पर पहुंचे पिता ने उसकी शिनाख्त की. फुलवारी थाना क्षेत्र के बोचाचक गांव निवासी शिक्षक महेश कुमार का 21 वर्षीय बेटा मनोरंजन कुमार मथुरा स्थित जीएलए विश्वविद्यालय से बीटेक में द्वितीय सत्र की पढ़ाई कर रहा था. साथ ही हरनौत रेल कारखाना में इंटर्नशिप कर रहा था. सोमवार की हरनौत से बस से बख्तियारपुर स्टेशन पहुंच वहां से पूर्वा एक्सप्रेस पकड़ दानापुर आ रहा था. इसी दौरान प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर उतरने का प्रयास कर रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और पूर्वा एक्सप्रेस से गिर गया. इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उसकी मौत हो गयी.
कोई तो एक बार बेटवा के मुंहवा देखा द हो
फुलवारीशरीफ : दानापुर के खगौल में बीटेक छात्र मनोरंजन की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही फुलवारी के बोचाचक स्थित उसके घर चीत्कार मच गयी. मां सुनीता और दादी दरवाजे पर पछाड़ खाकर गिर पड़ीं, जबकि पिता शिक्षक महेश सिंह अपना सुध-बुध खो बैठे. मां सुनीता देवी छाती पीट-पीट कर विलाप करते हुए बार-बार अपने दुलारे बेटे का चेहरा दिखाने की जिद कर थी. उसे आस पड़ोस की महिलाएं संभालते संभालते खुद भी रोने लगतीं. दो भाइयों में मनोरंजन छोटा भाई था, जबकि एक बहन शिखा भी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन