पटना सिटी : किशोरी से दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2019 8:49 AM
पटना सिटी : बाइपास थाना के चैनपुरा निवासी 13 वर्षीया किशोरी ने हथियार के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप पड़ोसी युवक पर लगाया गया है. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से […]
पटना सिटी : बाइपास थाना के चैनपुरा निवासी 13 वर्षीया किशोरी ने हथियार के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप पड़ोसी युवक पर लगाया गया है.
पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया है कि मां व पिता जी बीमार भाई को उपचार कराने के लिए डॉक्टर के यहां गये थे. वह घर में अकेली थी. तभी पड़ोस में रहने वाला युवक सन्नी ने विश्वास में लेकर घर का दरवाजा खोलवाया. इसके बाद घर के अंदर आकर देसी कट्टा तानते हुए गलत कार्य को अंजाम दिया.
इस दरम्यान विरोध करने पर मारपीट भी की. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि इससे पहले भी घर में अकेले पाकर उसके साथ आरोपित ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है. विरोध करने पर माता-पिता काे जान से मारने की धमकी देता है. किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मां के साथ थाना पहुंची किशोरी ने पुलिस को घटना के बारे में बताया. बाइपास थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक सन्नी मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. दूसरी ओर आरोपित युवक ने पुलिस को बताया कि कि लड़की पूर्व परिचित है. मोबाइल पर बात होती थी. वह बार-बार मोबाइल निकाल कर पुलिस को दिखला रहा था. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










