जीआरपी व आरपीएफ के समन्वय से ही क्राइम कंट्रोल

Updated:
विज्ञापन

पटना : आरपीएफ व जीआरपी दोनों ही रेलवे स्टेशन व ट्रेनों के सुरक्षा प्रहरी हैं. दोनों के बीच बेहतर समन्वय से ही क्राइम कंट्रोल होगा. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए जीआरपी व आरपीएफ एक-दूसरे की मदद करेंगे तो अपराधी तुरंत पकड़े जायेंगे. दोनों टीमें अपराधियों की सूची व फोटो को एक-दूसरे के साथ साझा करे. […]

विज्ञापन

पटना : आरपीएफ व जीआरपी दोनों ही रेलवे स्टेशन व ट्रेनों के सुरक्षा प्रहरी हैं. दोनों के बीच बेहतर समन्वय से ही क्राइम कंट्रोल होगा. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए जीआरपी व आरपीएफ एक-दूसरे की मदद करेंगे तो अपराधी तुरंत पकड़े जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
दोनों टीमें अपराधियों की सूची व फोटो को एक-दूसरे के साथ साझा करे. यह कहना है पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ महानिदेशक रविंद्र वर्मा का. दरअसल पटना जंक्शन पर शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
रेलवे व जीआरपी के बीच आपसी समन्वय के साथ जीआरपी को रेलवे की पूरी जानकारी देने को लेकर आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन आइजी रविंद्र वर्मा ने किया. पटना जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिंह ने कहा कि दो दिवसीय इस कार्यशाला में जीआरपी के नये जवानों को रेलवे के सभी तरह के नियम कानून के बारे में जानकारी दी जा रही है. साथ ही रेलवे के ट्रेंड अधिकारी ट्रेनिंग दे रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन