एनआइटी घाट पर दोस्त को बचाने में खुद डूबा छात्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पीरबहोर थाने के एनआइटी घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब रहे अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में छात्र ऐश्वर्य कुमार मेहता उर्फ शुभम कुमार (19) खुद डूब गया और उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को गंगा नदी से बाहर निकाला. खास बात यह […]
विज्ञापन
पटना : पीरबहोर थाने के एनआइटी घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब रहे अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में छात्र ऐश्वर्य कुमार मेहता उर्फ शुभम कुमार (19) खुद डूब गया और उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को गंगा नदी से बाहर निकाला. खास बात यह है कि शुभम का आज जन्मदिन था और अत्यधिक गर्मी के कारण अपने दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए एनआइटी घाट पर आया था.
आपके शहर में
विज्ञापन
शुभम खगौल के रेलवे लोको कॉलोनी का रहने वाला था. उसके पिता राजेश कुमार मेहता रेलवे में लोको पायलट के पद है. इसने विशाखापट्टनम से दसवीं की पढ़ाई की थी और फिलहाल दीघा के हिमालया पब्लिक स्कूल से प्लट टू कर रहा था. इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है.
दोस्तों के आग्रह पर गया था एनआइटी घाट
बताया जाता है कि शुभम का आज बर्थडे था और वह उसकी ही तैयारी में लगा था. इसी दौरान मुहल्ले के कुछ दोस्तों ने उसे स्नान करने के लिए एनआइटी घाट चलने को कहा. उसने पहले तो इन्कार किया, लेकिन बाद में तैयार हो गया. उसे यह नहीं पता था कि मौत उसे बुला रही है. इसी बीच उसका एक दोस्त गंगा नदी में स्नान करने के लिए कुछ आगे बढ़ गया और डूबने लगा. इसे देख कर शुभम भी आगे की ओर बढ़ गया और दोस्त को बचा लिया. लेकिन खुद नहीं बच सका और गंगा नदी में डूब गया.
परिजनों का बुरा हाल
परिजनों को जब शुभम के गंगा नदी में डूब कर मौत होने की खबर मिली तो उनके होश उड़ गये. उसके पिता व अन्य परिजन तुरंत ही एनआइटी घाट पर पहुंचे. जहां रो-रो कर बुरा हाल था. परिजन काफी देर से फोन भी कर रहे थे, लेकिन मोबाइल फोन पर कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन