पटना : सड़क हादसों में छात्र और हवलदार की हुई मौत

Updated at : 27 Jun 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सड़क हादसों में छात्र और हवलदार की हुई मौत

हादसाें का दिन रहा बुधवार पटना : बुधवार को पटना शहर सड़क दुर्घटनाओं केनाम रहा. ओल्ड बाइपास पर दाऊद बिगहा के सामने सड़क दुर्घटना में मंगलवार की देर रात तीन बच्चों की मौत हो गयी. इसकेबाद सचिवालय थाने के पटेल चौक के समीप बुधवार को आठ बजे सुबह में राजभवन में तैनात बिहार पुलिसके हवलदार […]

विज्ञापन
हादसाें का दिन रहा बुधवार
पटना : बुधवार को पटना शहर सड़क दुर्घटनाओं केनाम रहा. ओल्ड बाइपास पर दाऊद बिगहा के सामने सड़क दुर्घटना में मंगलवार की देर रात तीन बच्चों की मौत हो गयी. इसकेबाद सचिवालय थाने के पटेल चौक के समीप बुधवार को आठ बजे सुबह में राजभवन में तैनात बिहार पुलिसके हवलदार रामजतन पासवान को ईंट लदे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. जिसके कारण वे बूरी तरह घायल हो गये और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
इस घटना के बाद 11.30 बजे गर्दनीबाग थाने के रोड नंबर 15 में चितकोहरा के समीप तेज गति से आ रही सिटी राइड बस ने बाइक में टक्कर मार दी. जिसके कारण राहुल तिवारी उर्फ राहुल राज व गुलशन कुमार घायल हो गये. इलाज के दौरान राहुल तिवारी की मौत हो गयी. इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने ट्रैक्टर व बस को जब्त कर लिया है.
चाय पीने पैदल जा रहे थे हवलदार रामजतन
बुधवार की सुबह आठ बजे हवलदार रामजतन पासवान चाय पीने के लिए पटेल चौक की ओर जा रहे थे. इसी बीच ईंट लदे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया.
जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गये. चालक को लोगों ने पीटना शुरू किया, तो वह वहां से भाग निकला और ट्रैक्टर को छोड़ दिया. रामजतन पासवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गयी. वे मूल रूप से मधुबनी के रहने वाले थे. और , काफी दिनों से राजभवन में तैनात थे. उनकी नौकरी अब मात्र पांच साल बची हुई थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
अपने दोस्त के साथ निकला था राहुल
पत्रकार नगर थाने के हनुमान नगर के एलआइटी क्वार्टर में अपने दादा के घर में रह कर पढ़ाई करने वाला छात्र राहुल तिवारी अपने दोस्त गुलशन के साथ बाइक से 11.30 बजे किसी काम से गर्दनीबाग आया था.
इसी बीच चितकोहरा के पास तेज गति से आ रही सिटी राइड बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. जिसमें राहुल व गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद सिटी राइड बस का चालक वहां से निकल भागा. लोगों ने थोड़ी देर हंगामा भी किया. राहुल व गुलशन को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां राहुल की मौत हो गयी. राहुल मूल रूप से आैरंगाबाद का रहने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन