पटना : शराब तस्कर से फोन करा शराब लेने वाले को बुलाया और पीछे से पहुंच कर लिया गिरफ्तार
Updated at : 27 Jun 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने न्यू बाइपास पर चेकिंग के दौरान सोनपुर के शराब तस्कर संजीव कुमार समेत तीन लोगों को इंडिका गाड़ी में रखे छह कार्टन शराब की बोतल के साथ पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने चालाकी दिखायी और संजीव कुमार से उन लोगों को फोन कराया, जिन्होंने शराब को […]
विज्ञापन
पटना : पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने न्यू बाइपास पर चेकिंग के दौरान सोनपुर के शराब तस्कर संजीव कुमार समेत तीन लोगों को इंडिका गाड़ी में रखे छह कार्टन शराब की बोतल के साथ पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने चालाकी दिखायी और संजीव कुमार से उन लोगों को फोन कराया, जिन्होंने शराब को बिक्री करने के लिए मंगवाया था.
संजीव कुमार के फोन करने पर मंदिरी निवासी रंजन कुमार आर्ट कॉलेज के पास शराब की बोतलों को लेने को पहुंचे. लेकिन पुलिस ने पूरी घेराबंदी कर रखी थी और जैसे ही रंजन कुमार शराब लेने पहुंचा, वैसे ही शराब तस्कर संजीव कुमार की इंडिका कार में मौजूद पुलिस टीम ने दबोच लिया. इस दौरान पकड़े गये रंजन कुमार ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया.
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था शराब तस्कर : संजीव अपने दो साथियों के साथ कार से शराब की बोतलों को लेकर पटना में सप्लाइ करने को आया था. लेकिन, पुलिस ने न्यू बाइपास पर पकड़ लिया.
पुलिस ने जब पूछताछ की तो बताया कि वह मंदिरी के रंजन कुमार को उक्त शराब की सप्लाइ करने को लाया था. इसके बाद पुलिस ने संजीव से ही रंजन कुमार को फोन कराया और उसे शराब की डिलिवरी करने के लिए विद्यापति मार्ग में आर्ट कॉलेज के पास बुलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




