पटना सिटी : पीपा पुल पर परिचालन बंद
Updated at : 27 Jun 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

गंगा के जल स्तर में वृद्धि के बाद लिया गया निर्णय आज से खोला जायेगा पुल पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु की जाम में छोटे वाहन का परिचालन बाधारहित हो इसके लिए गायघाट में बनाये गये पीपा पुल पर बुधवार से वाहनों का परिचालन को रोक दिया गया. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के […]
विज्ञापन
गंगा के जल स्तर में वृद्धि के बाद लिया गया निर्णय
आज से खोला जायेगा पुल
पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु की जाम में छोटे वाहन का परिचालन बाधारहित हो इसके लिए गायघाट में बनाये गये पीपा पुल पर बुधवार से वाहनों का परिचालन को रोक दिया गया. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि गंडक के जल स्तर में हुई वृद्धि के कारण गंगा के जल स्तर में वृद्धि हो गयी है.
पानी स्पैन को स्पर्श कर रहा है. इस परिस्थिति में पुलिस की अनुशंसा पर परिचालन को रोका गया है. इस संबंध में गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जल स्तर में हुई वृद्धि को देखते हुए बुधवार की सुबह से ही परिचालन रोक दिया गया है.
विभाग के कनीय अभियंता अरविंद कुमार व पुल निर्माण से जुड़े एजेंसी के शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अब गुरुवार की सुबह से पुल को खोलने की प्रक्रिया आरंभ होगी. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि माॅनसून की स्थिति देखने के बाद नवंबर- दिसंबर से पुल बनाने का कार्य आरंभ होगा. दरअसल गांधी सेतु के समानांतर बने पीपा पुल गायघाट से लेकर तेरसिया दियारा के बीच में जुड़ा है. इस पर छोटे वाहनों का परिचालन वैशाली व पटना जिला प्रशासन के सहयोग से 24 घंटे होता है.
गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव: दूसरी ओर, पीपा पुल के खुलने की स्थिति में वाहनों का दबाव फिर से गांधी सेतु पर बढ़ जायेगा और परिचालन में मुश्किल आ सकती है.
यातायात डीएसपी मो अली अंसारी ने बताया कि बुधवार की दोपहर से ही गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव पीपा पुल पर परिलाचन रोके जाने की स्थिति में बढ़ गया है.जाम से निबटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी. मोबाइल सेतु पर 24 घंटे निगरानी करेगा, साथ ही साथ ओवर टेक करने वाले वाहनों की खैर नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




