पटना सिटी : फोर लेन पर दबाव, सेतु पर भी सरकते रहे वाहन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : टना-बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार की सुबह से ही वाहनों का दबाव दिख रहा था. स्थिति यह थी कि महज आधा घंटा के सफर को तय करने में दो से ढाई घंटे लग रहे थे. फोरलेन पर जाम की यह स्थिति दीदारगंज चेक पोस्ट से लेकर जीरो माइल बड़ी पहाड़ी होते हुए नंदलाल […]
विज्ञापन
पटना सिटी : टना-बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार की सुबह से ही वाहनों का दबाव दिख रहा था. स्थिति यह थी कि महज आधा घंटा के सफर को तय करने में दो से ढाई घंटे लग रहे थे. फोरलेन पर जाम की यह स्थिति दीदारगंज चेक पोस्ट से लेकर जीरो माइल बड़ी पहाड़ी होते हुए नंदलाल छपरा तक कायम थी.
बताया जाता है कि मीठापुर की तरफ एक वाहन की खराबी से जाम की स्थिति बनी थी. फोरलेन पर हुए जाम की वजह से आधा दर्जन से अधिक स्कूली बसों में सवार बच्चों को भी ऊमस भरी गरमी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. यातायात थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि एनएच पर वाहनों का दबाव था. ऐसे में मालवाहक वाहनों को रोक कर यात्री वाहनों को निकाला जा रहा था. जाम का असर पटना-मसौढ़ी रोड में भी पड़ रहा था. दूसरी ओर, महात्मा गांधी सेतु पर भी सुबह व शाम को वाहनों का दवाब दिखा.
महात्मा गांधी सेतु पर भी हाजीपुर से पटना आने वाले व पटना से हाजीपुर जाने वाले लेन पर पर वाहनों का दबाव कायम रहा. नतीजतन यात्रियों को ऊमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था .
यातायात पुलिस की मानें तो सेतु पर भी वाहनों का परिचालन मालवाह वाहन रोक यात्री वाहनों को आगे कराया गया. इससे थोड़ी राहत थी. बताते चलें कि महात्मा गांधी सेतु को संजीवनी देने व सुपर स्ट्रक्चर को बदलने का कार्य हाजीपुर की तरफ पश्चिमी लेन पर चल रहा है. इस परिस्थिति में सेतु पर महज पूर्वी लेन पर ही वाहनों का परिचालन हो रहा है.इससे यात्रियों को अधिक परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन