पटना : आज से नौ जुलाई तक रद्द रहेगी दानापुर-आनंद विहार, जानें और किन ट्रेनों को किया रद्द
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन पर 25 जून से नौ जुलाई तक प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर निर्माण कार्य पूरा होगा. इसके साथ ही लखनऊ जंक्शन पर 25 जून से 12 जुलाई तक प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर वाशेवल एप्रोन का मरम्मत होगा. इसको लेकर पूमरे से खुलने वाली और गुजरने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों […]
विज्ञापन
पटना : उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन पर 25 जून से नौ जुलाई तक प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर निर्माण कार्य पूरा होगा. इसके साथ ही लखनऊ जंक्शन पर 25 जून से 12 जुलाई तक प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर वाशेवल एप्रोन का मरम्मत होगा. इसको लेकर पूमरे से खुलने वाली और गुजरने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द की गयी है.
आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला है. इसमें ट्रेन संख्या 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस मंगलवार से नौ जुलाई तक और ट्रेन संख्या 133258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस बुधवार से 10 जुलाई तक रद्द है. ट्रेन संख्या 13257/58 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 10 से 12 जुलाई के बीच बदले रूट से चलेगी.
इन ट्रेनों को किया रद्द
ट्रेन संख्या ट्रेन रद्द तिथि
13257 दानापुर-आनंद विहार 25 जून से 9
जनसाधारण एक्सप्रेस जुलाई तक
13258 आनंद विहार-दानापुर 26 जून से
जनसाधारण एक्सप्रेस 10 जुलाई तक
14003 मालदा टाउन-नयी 25 व 29 जून,
दिल्ली एक्सप्रेस 2, 6, 9 व 13 जुलाई
14004 नयी दिल्ली-माल���ा 23, 27 व 30 जून,
टाउन एक्सप्रेस 4,7 व 11 जुलाई
14523 बरौनी-अंबाला कैंट 27 जून, 1, 4,8
हरिहर एक्सप्रेस व 11 जुलाई
14524 अंबाला कैंट-बरौनी 25 व 29 जून,
हरिहर एक्सप्रेस 2, 6 व 9 जुलाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन