पटना सिटी : ट्रक की बॉडी बनाने के गैराज में आग, लाखों की संपत्ति राख

Updated at : 23 Jun 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : ट्रक की बॉडी बनाने के गैराज में आग, लाखों की संपत्ति राख

पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के पहाड़ी सोनाली पेट्रोल पंप के पीछे आइएस कॉलोनी में संचालित ट्रक की बॉडी बनाने वाले जय जगदंबा बॉडी गैराज में शनिवार की अहले सुबह लगभग चार बजे आग लग गयी. अगलगी में बॉडी बनाने के लिए आये दस चक्का वाले दो ट्रक जल गये. आग की लपटों ने […]

विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के पहाड़ी सोनाली पेट्रोल पंप के पीछे आइएस कॉलोनी में संचालित ट्रक की बॉडी बनाने वाले जय जगदंबा बॉडी गैराज में शनिवार की अहले सुबह लगभग चार बजे आग लग गयी.
अगलगी में बॉडी बनाने के लिए आये दस चक्का वाले दो ट्रक जल गये. आग की लपटों ने गैराज को भी चपेट में ले लिया. इससे गैराज का सामान जल कर नष्ट हो गया. गैराज संचालक सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि अगलगी की इस घटना में लगभग 60 लाख रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है. सूचना पाकर मौके पर तीन फायर यूनिट पहुंची और दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग को बुझाया. फायर कर्मियों ने बताया कि शॉट- सर्किट की वजह से यह घटना हुई.
पीड़ित के अनुसार लगभग चार बजे सूचना मिलने पर जब गैराज पहुंचा, तो देखा कि गैराज में लगा तीन फेज वाला बिजली का तार टूट कर बॉडी बनाने के लिए खड़े ट्रक पर गिर गया. इसके बाद ट्रक पर फोम होने की स्थिति में आग की लपट तेज हो गयी. हालांकि, अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक समीप में खड़े दूसरे ट्रक को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया.आग फैल कर गैराज में भी पहुंच गयी. पीड़ित की मानें तो पड़ोसी शिवनारायण मिस्त्री के गैराज को भी नुकसान पहुंचा. फायरकर्मियों ने बताया कि दो यूनिट पटना सिटी से व एक यूनिट कंकड़बाग से आग बुझाने के लिए आयी थी.
आग बुझाने पहुंचे फायरकर्मियों में रामबली, प्रेमलता, अजीत व सुबोध ने बताया कि शॉट- सर्किट से यह घटना हुई है. पीड़ित ने बताया कि वह पाटर्नर पिंटू मिस्त्री के साथ मिल कर बीते चार वर्षों से यहां पर गैराज चलाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन