पटना सिटी : सेतु पर ट्रक हुआ खराब, जाम
Updated at : 23 Jun 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु पर सुबह व शाम की जाम से शनिवार को यात्रियों को फजीहत उठानी पड़ी. यातायात पुलिसकर्मियों की मानें तो वैशाली की तरफ ट्रक के खराब होने व वाहनों का दबाव कायम रहने की स्थिति में शाम को जाम अधिक गहरा गया था. बताया जाता है कि पाया संख्या 18 […]
विज्ञापन
पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु पर सुबह व शाम की जाम से शनिवार को यात्रियों को फजीहत उठानी पड़ी. यातायात पुलिसकर्मियों की मानें तो वैशाली की तरफ ट्रक के खराब होने व वाहनों का दबाव कायम रहने की स्थिति में शाम को जाम अधिक गहरा गया था.
बताया जाता है कि पाया संख्या 18 व 19 के बीच में मालवाहक ट्रक के खराब होने की स्थिति में जाम की समस्या हुई. इस दरम्यान वाहनों का दबाव भी सेतु पर बढ़ गया था. सेतु पर जाम की यह स्थिति पटना से हाजीपुर जाने वाले मार्ग पर अधिक थी. वाहनों के बढ़ते दबाव की स्थिति में जाम धनुकी मोड़ से आगे तक पहुंच गया था. यह स्थिति एक घंटा से भी अधिक समय तक कायम रही. बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को साइड करा वाहनों का परिचालन सामान्य किया गया. जाम की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
यातायात पुलिस की मानें तो वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए मालवाहक वाहनों रोक कर यात्री वाहनों का परिचालन कराया जा रहा था. इससे थोड़ी राहत हुई. बताते चलें कि महात्मा गांधी सेतु को संजीवनी देने व सुपर स्ट्रक्चर को बदलने का कार्य हाजीपुर की तरफ पश्चिमी लेन पर चल रहा है. इस परिस्थिति में सेतु पर महज पूर्वी लेन पर ही वाहनों का परिचालन हो रहा है.इससे यात्रियों को अधिक परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




