पटना : जलसंकट से जूझ रहे लोगों ने सड़क पर उतर किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : नगर निगम के वार्ड संख्या-27 के गोलघर, लोदीपुर और आसपास के इलाकों में पिछले दस दिनों से पीने के पानी का संकट गहराया है. शनिवार की सुबह पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों का सब्र टूट गया और बाल्टी, सुराही और अन्य बरतन लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर […]
विज्ञापन
पटना : नगर निगम के वार्ड संख्या-27 के गोलघर, लोदीपुर और आसपास के इलाकों में पिछले दस दिनों से पीने के पानी का संकट गहराया है. शनिवार की सुबह पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों का सब्र टूट गया और बाल्टी, सुराही और अन्य बरतन लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर रहे. प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने गोलघर के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गयी. हालांकि, सड़क जाम होने की सूचना जिला प्रशासन को मिला, तो स्थानीय थाना के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया व जाम हटाया.
वार्ड में लगातार बनी है पीने के पानी की समस्या
वार्ड में गोलघर पार्क और लोदीपुर में पंप हाउस है, जिसके माध्यम से वार्ड में पानी सप्लाइ किया जा रहा है. लेकिन, दोनों पंप हाउस के मोटर जर्जर हो गया है और लगातार खराब हो रहा है.
वार्ड पार्षद रानी कुमारी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से लगातार वार्ड में जल संकट की समस्या है. इसकी सूचना जलापूर्ति शाखा के अधिकारी, नगर आयुक्त व मेयर को भी दी गयी है. लेकिन, समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है. 46 डिग्री सेल्सियस में पीने के पानी की समस्या झेल रहे लोगों ने प्रदर्शन किया है, जिससे करीब दो घंटा यातायात बाधित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










