पटना : बीएड स्पॉट राउंड के लिए कल तक करा लें रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : तीनों राउंड काउंसेलिंग में चयनित होने के बाद भी अगर किसी छात्र ने नामांकन नहीं लिया और अपनी सीट छोड़ दी है तो वे स्पाॅट राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. कॉलेजों में खाली सीटों की लिस्ट जारी की जा चुकी है. सूची के अनुसार जो छात्र नामांकन लेना चाहते हैं वे […]

विज्ञापन
पटना : तीनों राउंड काउंसेलिंग में चयनित होने के बाद भी अगर किसी छात्र ने नामांकन नहीं लिया और अपनी सीट छोड़ दी है तो वे स्पाॅट राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. कॉलेजों में खाली सीटों की लिस्ट जारी की जा चुकी है. सूची के अनुसार जो छात्र नामांकन लेना चाहते हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन करायेंगे.
छात्रों को स्पॉट राउंड में
भाग लेने के लिए 17 जून तक पंजीयन करना होगा. जिन छात्रों ने पूर्व में ही काउंसेलिंग के नियमित राउंड में दो हजार रुपये की राशि सीट स्वीकृति शुल्क के रूप में भुगतान कर दिया है, उनके द्वारा जमा की गयी इस राशि का समायोजन करने के बाद स्टेट स्पॉट राउंड (एसएसआर) में भाग लेने के लिए पंजीकरण और भागीदारी शुल्क के रूप में उल्लेखित पंजीकरण और भागीदारी राशि जमा करनी होगी.
छात्रों को काउंसेलिंग के दौरान सारे दस्तावेज ऑरिजन और उसकी फोटोकॉपी, फोटोग्राफ आदि लेकर आनी है. उसकी सूची छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं. स्टेट स्पॉट राउंड में 18 से 19 जून के बीच च्वाइस फिलिंग होगी.
इसके बाद स्पॉट राउंड के लिए सीट एलॉट किया जायेगा. एक बार सीट एलॉट हो जाने के बाद कोई भी राशि वापस नहीं होगी. विस्तृत नियमावली वेबसाइट पर जारी की गयी है, छात्र देख सकते हैं. नोडल ऑफिसर एसपी सिन्हा ने बताया कि 21 से 25 जून के बीच काउंसेलिंग के लिए छात्रों को रिपोर्ट करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन