पटना : पीएम सम्मान निधि योजना के आवेदनों का जल्द निबटारा
Updated at : 16 Jun 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

14 लाख आवेदन हैं लंबित, कृषि विभाग के प्रधान सचिव ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मान निधि योजना के आवेदनों का निबटारा तेजी से होगा. नये आवेदनों के लिए भी किसानों को जागरूक किया जायेगा. पंचायतों में लग रहे किसान चौपाल में भी आवेदनों को आॅन-द-स्पाॅट भरा जायेगा. राज्य […]
विज्ञापन
14 लाख आवेदन हैं लंबित, कृषि विभाग के प्रधान सचिव ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा
पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मान निधि योजना के आवेदनों का निबटारा तेजी से होगा. नये आवेदनों के लिए भी किसानों को जागरूक किया जायेगा. पंचायतों में लग रहे किसान चौपाल में भी आवेदनों को आॅन-द-स्पाॅट भरा जायेगा. राज्य में अब भी करीब 14 लाख आवेदन लंबित हैं.
शुक्रवार को कृषि विभाग के प्रधान सचिव ने अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा कर आवेदनों के जल्द निबटारे का निर्देश दिया. अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को मिलना है. इसमें हरेक किसान को एक साल में तीन किस्त में छह हजार रुपये मिलना है. राज्य में 1.50 करोड़ से अधिक किसान हैं. अब तक 42 लाख से अधिक किसानों ने आवेदन किया है.
गैर रैयती किसान भी योजना में होंगे शामिल
गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी सूबे के कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये योजना की समीक्षा की थी.
इस समीक्षा में डाॅ कुमार ने कहा कि यह योजना रयैती किसानों के लिए है, जबकि बिहार में 40 प्रतिशत किसान गैर रैयती हैं, ऐसे किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि बिहार के गैर रैयती किसानों को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलना चाहिए. इस पर भारत सरकार के सचिव ने कहा था कि पहले राज्य के सभी रैयती किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंच जाये, फिर गैर रैयती किसानों को भी इस योजना में शामिल किया जायेगा.
किसान चौपाल में भी लिये जायेंगे आवेदन
विभागीय सूत्रों का कहना है कि आवेदन करने की रफ्तार काफी धीमी है. आशंका जतायी जा रही है कि कहीं राज्य में किसानों की संख्या कम तो नहीं हो गयी है या फिर किसान यहां नहीं हैं.
अब निर्णय लिया गया है कि विभाग की ओर से 30 जून तक किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, उसमें भी इस योजना का आवेदन लिया जायेगा. किसान चौपाल के जो नोडल पदाधिकारी हैं, वहीं इस योजना की निगरानी करेंगे. विभाग के प्रधान सचिव ने अधिकारियों से कहा कि इस महीने के अंत तक सभी आवेदनों का निबटारा करे लें. साथ ही नये आवेदन भी किसानों से लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




