तोड़ा गया होटल का अवैध हिस्सा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : डीएम कुमार रवि के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम के अंचल स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. अभियान के होटल के अवैध हिस्सा, सड़क किनारे अस्थायी निर्माण, बिल्डिंग मेटेरियल और अन्य समान जब्त किया गया. इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूल भी किया गया. नूतन राजधानी अंचल के गांधी […]
विज्ञापन
पटना : डीएम कुमार रवि के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम के अंचल स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. अभियान के होटल के अवैध हिस्सा, सड़क किनारे अस्थायी निर्माण, बिल्डिंग मेटेरियल और अन्य समान जब्त किया गया. इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूल भी किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
नूतन राजधानी अंचल के गांधी मैदान स्थित काली मंदिर से गांधी मैदान थाना, रामगुलाम चौक, एक्जीविशन रोड फ्लाइओवर के नीचे सड़क के दोनों किनारे और आसपास इलाके में अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान रामगुलाम चौक स्थित राधे कृष्ण होटल के अवैध हिस्सा ध्वस्त किया गया. इसके साथ ही चार रिक्शा और सड़क किनारे के दर्जनों ठेला-खोमचा दुकानों को हटाया गया.
इन अतिक्रमणकारियों से 19.5 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया. अजीमाबाद अंचल के गाय घाट सब्जी मंडी से शेरशाह पथ गुड़ मंडी और आसपास से अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान दर्जनों मकानों के छज्जा तोड़ा गया और चाय-फास्ट फूड के दुकानों को हटाया गया. अतिक्रमणकारियों से चार हजार जुर्माना भी वसूल किया गया.
पाटलीपुत्र अंचल में पाटलिपुत्र स्टेशन रोड से रूकनपुरा मुसहरी तक अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया और 36.5 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया. बांकीपुर अंचल के दलदली रोड व सब्जीबाग रोड में अतिक्रमण हटाया गया. अभियान के तीन ट्रैक्टर ईंट, बांस-बल्ला आदि जब्त किया गया. इसके साथ ही 19 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया. कंकड़बाग अंचल के राजेंद्र नगर पुल से कुम्हरार तक अतिक्रमण हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन