पटना : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनायी गयी समिति
पटना : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर खाद्य संरक्षा के लिए परामर्शदात्री समिति का पुनर्गठन किया गया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. यह समिति खाद्य संरक्षा आयुक्त को खाद्य संरक्षा से संबंधित सहायता, अनुदान व परामर्श के संबंध में नियमित समन्वय करेगी. समिति में मुख्य सचिव के अलावा स्वास्थ्य […]
पटना : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर खाद्य संरक्षा के लिए परामर्शदात्री समिति का पुनर्गठन किया गया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. यह समिति खाद्य संरक्षा आयुक्त को खाद्य संरक्षा से संबंधित सहायता, अनुदान व परामर्श के संबंध में नियमित समन्वय करेगी.
आपके शहर में
समिति में मुख्य सचिव के अलावा स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उपाध्यक्ष, खाद्य संरक्षा आयुक्त सदस्य सचिव होंगे. जबकिं सदस्यों में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध, अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण, अपर मुख्य सचिव उद्योग, प्रधान सचिव कृषि, सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन, सचिव सूचना एवं जनसंपर्क, अपर महानिदेश, आरक्षी, राज्य सरकार या एसोसिएशन ऑफ फूड साइंटिफिक एंड टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया द्वारा नामित प्रतिनिधि, राज्य सरकार द्वारा आएमए, आडीए व एनएसआइ द्वारा नामित प्रतिनिधि, सीआइआइ, एफआइसीसीआइ, एसोचेम, एएफटीआइ, चैंबर और उपभोक्ता संगठन के दो प्रतिनिधि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए