पटना : जिलाधिकारी दफ्तर सहित सभी ऑफिस हिंदी भवन में चलेंगे

Updated:
विज्ञापन

जून तक खाली हो जायेगा कलेक्ट्रेट भवन पटना : लोकसभा चुनाव बाद जिले के अन्य विकास कामों की रफ्तार देने के लिए गुरुवार को डीएम कुमार रवि ने कलेक्ट्रेट भवन निर्माण, अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट, खनन विभाग, बिहटा एयरपोर्ट सहित 63 योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में भवन निर्माण की ओर से बताया गया […]

विज्ञापन
जून तक खाली हो जायेगा कलेक्ट्रेट भवन
पटना : लोकसभा चुनाव बाद जिले के अन्य विकास कामों की रफ्तार देने के लिए गुरुवार को डीएम कुमार रवि ने कलेक्ट्रेट भवन निर्माण, अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट, खनन विभाग, बिहटा एयरपोर्ट सहित 63 योजनाओं की समीक्षा की.
बैठक में भवन निर्माण की ओर से बताया गया कि कलेक्ट्रेट भवन निर्माण के लिए दोबारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गयी. अगर, निविदा सफल रहती है. तो जून के अंत तक कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कर किया जायेगा और जुलाई से डीएम दफ्तर सहित जिला कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालय हिंदी भवन में चले जायेंगे. वहीं, खान व भू-तत्व विभाग से जानकारी दी गयी कि अब तक 62 जगहों छापेमारी कर 49 वाहनों को जब्त किया गया है. इसमें पांच मामले में एफआइआर दर्ज किया गया है. कुल चार लाख 81 हजार रुपये की वसूली हुई है.
सरकारी अस्पतालों में ट्रीटमेंट प्लांट : जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बायो वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा. बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए इलाहाबाद की कंपनी मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध किया गया है.
ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बीएमएसआइएल से प्राक्कलन प्राप्त किया गया है. प्रशासनिक स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई होगी. इसके अलावा बख्तियापुर अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण 73.13 करोड़ से पूरा किया जा चुका है. छात्रावास निर्माण का काम चल रहा है. जानकारी दी गयी कि अगले सत्र से नये भवन में पढ़ाई होगी.
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
– 397 करोड़ की लागत से बनने वाली अब्दुल कलाम साइंस सिटी का काम शुरू. पाइलिंग का किया जा रहा काम.
– दीघा-दीदारगंज गंगा पथ को पटना विवि की जमीन ली जायेगी. एप्रोच रोड निर्माण के लिए अधिग्रहण का होगा का. कुल 3399 करोड़ की है योजना.
– बख्तियारपुर-ताजपुर के बीच गंगा पर पहुंच पथ को बहादुरपुर व कल्याणपुर गांव में भू-अर्जन का काम पूरा करने का निर्देश. 1602 करोड़ की है योजना.
– बिहटा एयरपोर्ट के लिए पाइलिंग व घेराबंदी का काम पूरा. बिहटा-दनियावां खंड को भूमि अधिग्रहण, एम्स से दीघा कैरिडोर का काम की समीक्षा की गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन