पटना : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन पर तुरंत लिया जायेगा फैसला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन पर तुरंत फैसला लिया जायेगा. इसको लेकर दिल्ली में बैठक होने वाली है. राज्य के कृषि विभाग के अधिकारी इसमें भाग लेंगे. दो हेक्टेयर वाली सीमा भी समाप्त हो गयी है. राज्य के करीब 1.60 करोड़ किसानों को इससे फायदा होगा. मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्रालय […]
विज्ञापन
पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन पर तुरंत फैसला लिया जायेगा. इसको लेकर दिल्ली में बैठक होने वाली है. राज्य के कृषि विभाग के अधिकारी इसमें भाग लेंगे. दो हेक्टेयर वाली सीमा भी समाप्त हो गयी है.
राज्य के करीब 1.60 करोड़ किसानों को इससे फायदा होगा. मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की थी और आवेदनों पर तेजी से फैसला देने को कहा था. राज्य में 41.61 लाख से अधिक किसानों ने इसके लिए आवेदन किया है. इसमें से अब तक 13.44 लाख आवेदन का अंतिम रूप से यानी एडीएम स्तर पर जांच हो चुकी है और इसे केंद्र सरकार को भेज भी दिया गया है. बताया जा रहा है कि इसी महीने किस्त किसानों के खाते में चली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन