पटना सिटी : फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी गिरफ्तार को रिमांड पर लेगी पुलिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मामला महिला को अगवा कर दुष्कर्म की चेष्टा का पटना सिटी : दीदारगंज थाना क्षेत्र में फोरलेन पर शनिवार की रात बाइक सवार परिवार के साथ लूटपाट व महिला को कार में जबरन बैठा कर ले भागने व दुष्कर्म की चेष्टा में पकड़े गये गुड्डू कुमार व राहुल कुमार को दीदारगंज पुलिस रिमांड पर लेने […]
विज्ञापन
मामला महिला को अगवा कर दुष्कर्म की चेष्टा का
पटना सिटी : दीदारगंज थाना क्षेत्र में फोरलेन पर शनिवार की रात बाइक सवार परिवार के साथ लूटपाट व महिला को कार में जबरन बैठा कर ले भागने व दुष्कर्म की चेष्टा में पकड़े गये गुड्डू कुमार व राहुल कुमार को दीदारगंज पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गयी है. दरअसल बख्तियारपुर थाना पुलिस ने फोरलेन पर हथियार के साथ पकड़े गये दोनों बदमाश को आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है.
ऐसे में अब दीदारगंज थाना पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी में है. दीदारगंज थाने की पुलिस ने बताया पकड़े गये दोनों अपराधियों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. दोनों अपराधियों ने पूछताछ में घटना में शामिल अन्य अपराधियों के नामों का खुलासा किया है. फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.
मालूम हो कि पंजाब निवासी संतोष कुमार, बहन व दस वर्षीय भगीना रोहित के साथ शनिवार की रात को पटना जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद नालंदा के हिलसा जाने के लिए बहनोई कन्हैया कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दरम्यान फोरलेन पर बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर तीस हजार रुपये मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिये थे. इसी बीच महिला बाइक सवार बदमाशों से बचने के लिए गुजर रही कार सवार से मदद मांगी, तो कार में सवार बदमाशों ने महिला को जबरन कार में बैठा कर ले भागे. बख्तियारपुर पुलिस ने घेराबंदी कर फोरलेन घटना में शामिल गुड्डू कुमार व राहुल को गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस ने इन लोगों के पास से दो देसी लोडेड कट्टा व स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की थी. बरामद की गयी कार को भी बेगूसराय जा रहे विनय कुमार सिंह व उनके साथी समीर कुमार से लूट ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










