संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव लोगों से मिलेंगे रालोसपा के नेता : कुशवाहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2019 6:48 PM
पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के षड्यंत्र में जनता फंस गयी. जनता की भावनाओं को उभार कर चुनाव जीता गया. उन्होंने कहा कि भाजपा धोखा टू खाने को तैयार रहें.उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे पर बिहार सरकार […]
पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के षड्यंत्र में जनता फंस गयी. जनता की भावनाओं को उभार कर चुनाव जीता गया. उन्होंने कहा कि भाजपा धोखा टू खाने को तैयार रहें.उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे पर बिहार सरकार के साथ खड़े होने की बात कही. कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के नेता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे.
लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा के बाद रविवार को पंचायत परिषद में पत्रकारों से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा ने जिस तरह से राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाया उससे लगा कि दूसरा राष्ट्रद्रोही है. पहले से लोग कहते थे कि चुनाव से पहले भाजपा ऐसा कुछ करेगी कि जिससे चुनाव में फायदा मिल सके. पुलवामा की घटना पर भाजपा ने राजनीति की. अगले विधान सभा चुनाव में भाजपा के इस तरह के षड्यंत्र से सजग व सतर्क रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










