नाला छोटा होने व सड़क ऊंची होने से जलजमाव, प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : वार्ड संख्या 65 के मच्छरहट्टा गली में रहने वाले नागरिकों को एक माह से भी अधिक समय से जलजमाव की समस्या सुबह के समय में चार घंटा झेलनी पड़ रही है. समस्या से तंग आकर आक्रोशित नागरिकों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल नागरिकों का कहना है कि जब […]
विज्ञापन
पटना सिटी : वार्ड संख्या 65 के मच्छरहट्टा गली में रहने वाले नागरिकों को एक माह से भी अधिक समय से जलजमाव की समस्या सुबह के समय में चार घंटा झेलनी पड़ रही है. समस्या से तंग आकर आक्रोशित नागरिकों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल नागरिकों का कहना है कि जब से नाले का निर्माण कर छोटा किया गया है, तब से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इतना नहीं वार्ड संख्या 64 में नाला निर्माण कार्य करने के लिए पानी का बहाव भी रोका गया है.
विज्ञापन
इससे भी समस्या कायम है. इस मामले में पार्षद वार्ड 65 की पार्षद तरुणा राय के प्रतिनिधि राजेश राय ने बताया कि वार्ड संख्या 64 के बाग मालू खा में नाला व सड़क निर्माण होने की स्थिति में उनके वार्ड की सीमा पर स्थित इस गली में सड़क ऊंचा हो जाने व नाला को छोटा कर देने की वजह से पानी का बहाव तेजी से नहीं हो पा रहा है.
जबकि यह मुख्य नाला है. ऐसे में समस्या कायम है. इसके समाधान की दिशा में कार्य कराया जायेगा. इधर आक्रोशित नागरिकों का कहना है कि पाटे गये नाले को तोड़ देंगे, ताकि पानी का बहाव हो सके और समस्या से मुक्ति मिल सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन