पटना : आधुनिक तरीके से खेती करने को किसानों का कौशल विकास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

2300 किसानों को 240 घंटे और 60 हजार को 80 घंटे का प्रशिक्षण पटना : परंपरागत तरीके से खेती करने वाले किसानों को बेहतर और व्यवस्थित तथा आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए कृषि विभाग दक्ष बनायेगा. कृषि विभाग इसके साथ कृषि कार्य के लिए आम लोगों के साथ-साथ कृषि स्नातकों को भी दक्ष […]
विज्ञापन
2300 किसानों को 240 घंटे और 60 हजार को 80 घंटे का प्रशिक्षण
पटना : परंपरागत तरीके से खेती करने वाले किसानों को बेहतर और व्यवस्थित तथा आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए कृषि विभाग दक्ष बनायेगा. कृषि विभाग इसके साथ कृषि कार्य के लिए आम लोगों के साथ-साथ कृषि स्नातकों को भी दक्ष बनायेगा. इसके लिए उनका कौशल विकास किया जायेगा. इस साल 2310 को 240 घंटे का कौशल विकास का प्रशिक्षण मिलेगा. साथ ही 60,380 किसानों को 80 घंटे की ट्रेनिंग मिलेगी. पिछले साल 3,540 लोगों का कौशल विकास किया गया था.
मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत कृषि सेक्टर में किसान सहित कृषि स्नातक जिनकी उम्र 18 से 59 साल तक की है, उन्हें 240 घंटे का कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में 77 बैच को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है. एक बैच में 30 लोग रहते हैं.
पिछले वित्तीय वर्ष में 118 बैच में 3540 लोगों को ट्रेनिंग मिली थी. ट्रेनिंग पर 7.24 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हुए. बामेति के निदेशक जीतेंद्र प्रसाद ने बताया कि कौशल विकास के बाद बेहतर और आधुनिक तरीके से खेती हो पायेगी. 23 तरह के कोर्स हैं, जिनमें 240 घंटे का प्रशिक्षण मिलेगा. बताया जा रहा है कि कौशल विकास से खेती की लागत भी कम होगी. साथ ही बेहतर उत्पादन होगा. कौशल विकास के प्रशिक्षण से किसान अपने उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग भी कर पायेंगे. कृषि स्नातक कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर में और इजाफा कर पायेंगे.
चार तरह के कोर्सों में 60,380 किसान होंगे दक्ष
चार तरह के कोर्स में 60,380 किसानों को दक्ष बनाया जायेगा. 10 दिनों की इस ट्रेनिंग में कुल 80 घंटे का प्रशिक्षण मिलेगा. चार तरह के कोर्सें में बीकीपर, गार्डन, मखाना ग्रोअर व सामान्य खेती का प्रशिक्षण मिलेगा. ट्रेनिंग के बाद ये लोग बेहतर तरीके से खेती कर सकेंगे. अपने उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग भी कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










