विश्लेषण में जुटे हैं सभी दल, पार्टी के भीतर चल रहा है जीत का गुणा-भाग
Updated at : 14 May 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. अब सातवें चरण के मतदान के साथ-साथ 23 मई को आने वाले रिजल्ट का इंतजार है. सभी दलों के भीतर जीत का गुणा-भाग चल रहा है. जिन क्षेत्रों में मतदान हो चुका है, वहां से फीडबैक लेकर सभी दल विश्लेषण कर रहे हैं. […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. अब सातवें चरण के मतदान के साथ-साथ 23 मई को आने वाले रिजल्ट का इंतजार है. सभी दलों के भीतर जीत का गुणा-भाग चल रहा है. जिन क्षेत्रों में मतदान हो चुका है, वहां से फीडबैक लेकर सभी दल विश्लेषण कर रहे हैं.
हर गठबंधन और दल अपने-अपने हिसाब से जीत का दावा कर रहे हैं. मीडिया में आ रहीं खबरों के मुताबिक करीब-करीब सभी पार्टियां जीत में बढ़त बनाए हुए हैं. राजनीतिक दलों के थिंक टैंक सक्रिय हो गये हैं. राज्य की 40 सीटों में से 32 पर मतदान हो चुका है. शेष बची आठ सीटों पर 19 मई को मतदान होना है.
पर्दे में काम करने वाले लोगों से फीडबैक लेकर वरीय नेताओं को अपडेट किया जा रहा है. राजद में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव आलोक मेहता और पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन फीडबैक ले रहे हैं. ये लोग पार्टी उम्मीदवार के साथ-साथ जिला व प्रखंड अध्यक्ष तथा अन्य प्रमुख नेताओं व अपने भरोसेमंद लोगों से संपर्क में हैं.
वहीं, भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार व संगठन महामंत्री नागेंद्र जी क्षेत्र से फीडबैक ले रहे हैं. पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी अपने-अपने सोर्स से जानकारी ले रहे हैं. जबकि, जदयू में रवींद्र सिंह, नवीन आर्या यह जवाबदेही निभा रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, सांसद आरसीपी सिंह, विधान पार्षद ललन सर्राफ आदि अपने-अपने सोर्स से फीडबैक ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




