बिहार में महामिलावटी गठबंधन ध्वस्त : नित्यानंद राय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2019 8:09 AM
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि एक नया फैशन चला है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने का. जब हमारे प्रधान सेवक ने महज कुछ तथ्य गिनाया, तो नामदार समेत उनके सेवकों ने हाय-तौबा मचाना शुरू कर दिया. यह विरोधियों की बौखलाहट और निराशा है, जो बता रही है […]
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि एक नया फैशन चला है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने का. जब हमारे प्रधान सेवक ने महज कुछ तथ्य गिनाया, तो नामदार समेत उनके सेवकों ने हाय-तौबा मचाना शुरू कर दिया. यह विरोधियों की बौखलाहट और निराशा है, जो बता रही है कि वे बाजी हार चुके हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के कोने-कोने में घूम चुका हूं, जिस तरह आम जनता का स्नेह और सम्मान मिल रहा है, उससे तय है कि एनडीए यह चुनाव एकतरफा जीत रहा है. इस बार नरेंद्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी है, जो विरोधियों को उनके तंबू समेत उखाड़ ले जायेगी. उन्होंने कहा कि हम यह चुनाव विकास के एजेंडे और सकारात्मक तरीके से लड़ रहे हैं.
सबका साथ, सबका विकास हमारा एजेंडा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में महामिलावटी गठबंधन ध्वस्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि महामिलावटी गठबंधन की न तो कोई योजना है, न कोई संभावना. उनका पाखंड खंड-खंड हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










