फुलवारीशरीफ : नाले में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत
Updated at : 09 May 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

घर में पसरा मातम, माता-पिता का इकलौता पुत्र था अयान फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ नगर पर्षद के वार्ड नंबर 23 में खुले नाले में ढाई साल का बच्चा खेलते-खेलते गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. इस घटना […]
विज्ञापन
घर में पसरा मातम, माता-पिता का इकलौता पुत्र था अयान
फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ नगर पर्षद के वार्ड नंबर 23 में खुले नाले में ढाई साल का बच्चा खेलते-खेलते गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी.
इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. इस घटना से परिजनों में गुस्सा व्याप्त है. इसानगर के पेट्रोल पंप इलाके के निवासी मुमताज का ढाई वर्षीय पुत्र अयान अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था. खेलते- खेलते वह घर के सामने खुले नाले में गिर गया. जब तक उसे बाहर निकाला जाता उससे पहले ही उसकी मौत हो गयी. यह नाला तीन फुट गहरा है.
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. अयान अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था. इसकी मौत से परिजनों रो-रोकर हाल बेहाल है. मृतक बच्चे के पिता मुमताज ने कहा कि मंगलवार की शाम को घर से खेलते- खेलते निकला और सामने खुले नाले में गिर गया. एक घंटे के बाद जब अयान की तलाशी ली, तो कहीं मिला.
हर जगह खोजबीन की तब भी कोई सुराग नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने नाले में एक लड़के का पैर देखा, तो नाले में उतरे तो देखा कि अयान मृत पड़ा हुआ था. मृतक की मां शोबी खातून बेटे के मौत की खबर मिलते ही बदहवाश हो गयीं. रोते- रोते कह रही थीं कि खुले नाले ने उसके इकलौते पुत्र की जान ले ली है. थानेदार मो कैसर आलम ने बताया कि यह बात हमारे संज्ञान में नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




