गांधी सेतु पर वाहन हुए खराब, चार घंटे तक रहा जाम

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु पर शुक्रवार की अहले सुबह तीन बजे हाजीपुर की तरफ से चार चक्का वाहन व मालवाहक सामग्री लदे ट्रक के खराब होने की स्थिति में जाम लग गया. जाम सुबह सात बजे तक बना रहा. सुबह पांच बजे आलमगंज थाना पुलिस व गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने अपनी […]

विज्ञापन

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु पर शुक्रवार की अहले सुबह तीन बजे हाजीपुर की तरफ से चार चक्का वाहन व मालवाहक सामग्री लदे ट्रक के खराब होने की स्थिति में जाम लग गया. जाम सुबह सात बजे तक बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
सुबह पांच बजे आलमगंज थाना पुलिस व गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने अपनी निगरानी में पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन आरंभ कराया, तब छोटे वाहन पीपा पुल से निकलने लगे. इसके बाद सेतु पर वाहनों का दबाव कम हुआ .
साथ ही धीरे-धीरे जाम से राहत मिली. यह स्थिति सेतु पर हर दिन कायम रहती है. बताया जाता है कि हाजीपुर की तरफ चल रहे निर्माण कार्य की वजह से वहां वाहनों को रोक-रोक कर धीरे-धीरे निकाला जाता है. इससे भी जाम की स्थिति बन रही है. इसी बीच वाहन की खराबी के कारण यह समस्या कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गयी थी.
हालांकि, खराब पड़े वाहनों को हाजीपुर पुलिस ने साइड करा धीरे-धीरे परिचालन आरंभ कराया. वैवाहिक व चुनावी मौसम होने की स्थिति में वाहनों का दबाव अधिक होने की स्थिति में जाम की समस्या कायम रही.
इस मामले में डीएसपी जगदानंद ठाकुर का कहना है कि मालवाहक वाहनों को रोक कर यात्री वाहनों को आगे निकाला जाता है. दरअसल महात्मा गांधी सेतु को संजीवनी देने व सुपर स्ट्रक्चर को बदलने के चल रहे कार्य हाजीपुर की तरफ चलने की वजह से सेतु पर वाहनों का परिचालन वनवे है. इसके तहत पूर्वी लेन पर ही वाहनों की पटना से हाजीपुर जाना व हाजीपुर से पटना आने की व्यवस्था है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन