फुलवारीशरीफ :शादी समारोह से लौट रही वृद्धा से सोने की चेन व बाला लूटे
Updated at : 25 Apr 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर घर पैदल जा रही 62 वर्षीया महिला से सोने की चेन ओर हाथ का बाला लूट लिये. वृद्धा जब तक संभलती तब तक बदमाश रानीपुर की ओर फरार हो गये. इससे पहले भी मोटरसाइकिल लूट और मोबइल लूट की घटना हो चुकी है. यह […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर घर पैदल जा रही 62 वर्षीया महिला से सोने की चेन ओर हाथ का बाला लूट लिये. वृद्धा जब तक संभलती तब तक बदमाश रानीपुर की ओर फरार हो गये. इससे पहले भी मोटरसाइकिल लूट और मोबइल लूट की घटना हो चुकी है. यह घटना बुधवार की शाम साढ़े छह बजे के आसपास फुलवारीशरीफ के इसापुर की फेडरल कॉलोनी स्थित एक मैरेज हाॅल के समीप हुई. इस संबंध में रहमतनगर निवासी मंजर मल्लिक ने बताया कि उनकी पत्नी बानो खातून नया टोला से साढू के भाई की बरात काे विदा करके घर लौट रही थी. वृद्धा एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने धक्का दे दिया और वह गिर गयी.
इसके बदमाशों ने उससे सोने की चेन और हाथ का बाला लूट लिया. इतना ही नहीं जब बदमाशों ने कानबाली भी छीनना चाहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह में बाइक और मोबाइल लूट भी घटनाएं हो चुकी हैं. थानेदार मो कैसर आलम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




