पटना :दूसरे दिन दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को कुल दो लोगों ने अपना पर्चा भरा. इसमें पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार रवि के सामने पटना सिटी के मेंहदीगंज थाना निवासी विजय कुमार सहनी ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी दो सेट में पर्चा दाखिल किया. वहीं पाटलिपुत्र […]
विज्ञापन
पटना : जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को कुल दो लोगों ने अपना पर्चा भरा. इसमें पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार रवि के सामने पटना सिटी के मेंहदीगंज थाना निवासी विजय कुमार सहनी ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी दो सेट में पर्चा दाखिल किया.
वहीं पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव के समक्ष बेऊर के मिसरापुर ढनढनागंज निवासी बृजेश्वर प्रसाद सिंह ने दो सेट में अपना पर्चा दाखिल किया. दोनों प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे.
गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है और दो दिनों में मिला कर अब तक कुल पांच लोगों ने अपना पर्चा दाखिल कर लिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की पूरी जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रतिदिन सार्वजनिक कर दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन