पटना : बुटिक का ताला तोड़ लैपटॉप टीवी व ढाई लाख की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाने के बोरिंग रोड इलाके में गोरखनाथ कॉम्पलेक्स के बगल में मॉड फैशन नाम के बुटिक से चोरों ने ढ़ाई लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप , एक टीवी व महंगे कपड़े गायब कर दिया. घटना की जानकारी दुकानदार वसीम को गुरुवार को मिली और उसने देखा कि शटर का ताला टूटा […]
विज्ञापन
पटना : बुद्धा कॉलोनी थाने के बोरिंग रोड इलाके में गोरखनाथ कॉम्पलेक्स के बगल में मॉड फैशन नाम के बुटिक से चोरों ने ढ़ाई लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप , एक टीवी व महंगे कपड़े गायब कर दिया. घटना की जानकारी दुकानदार वसीम को गुरुवार को मिली और उसने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और बुटिक के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. खास बात यह है कि चोर सीसीटीवी कैमरा तो अपने साथ ले गये, लेकिन डीवीआर छोड़ गये. जिसके कारण चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. चोर टोपी पहने हुए है और लगातार फोन पर बात कर रहा है.
इससे यह अर्थ लगाया जा रहा है कि कोई बाहर से फोन से कुछ निर्देश दे रहा है. इसके साथ ही चोरों ने बगल के दार्जिलिंग टी हाउस का भी ताला तोड़ दिया. हालांकि वहां चोरी करने में सफल नहीं रहा. इस संबंध में बुद्धा कॉलोनी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दुकानदार वसीम ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध करायी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










