पटना : फर्जी लोन दिलाने वाला गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2019 9:12 AM
विज्ञापन
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक औरंगाबाद के आराेपित दोनों अनुशंसा पदाधिकारी हो चुके हैं रिटायर्ड पटना : आर्थिक अपराध इकाई ने 54 फर्जी लोगों को 1.33 करोड़ का केसीसी लोन देने वाले बैंक पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. फर्जी लोगों को लोन दिलाने में मिलीभगत सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गयी है. बैंक […]
विज्ञापन
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक औरंगाबाद के आराेपित दोनों अनुशंसा पदाधिकारी हो चुके हैं रिटायर्ड
पटना : आर्थिक अपराध इकाई ने 54 फर्जी लोगों को 1.33 करोड़ का केसीसी लोन देने वाले बैंक पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. फर्जी लोगों को लोन दिलाने में मिलीभगत सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गयी है. बैंक के क्षेत्रीय पदाधिकारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज करायी थी. यह दोनों ही अधिकारी रिटायर्ड हो चुके हैं.
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक औरंगाबाद के अनुशंसा पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा एवं विश्वनाथ प्रताप ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 54 फर्जी व्यक्तियों को कुल एक करोड़ 33 लाख 16486 रुपये का केसीसी लोन वितरित कर दिया था.
बैंक के क्षेत्रीय पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह के आवेदन पर इओयू ने चार अक्टूबर 2018 को बैंक के दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. जांच में पाया गया कि फर्जी कागजात के आधार पर ऋण स्वीकृति में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक जांच में तत्कालीन अनुशंसा पदाधिकारियों की मिलीभगत निकली.
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इओयू ने विजय कुमार को चित्तौड़गढ़ थाना नगर औरंगाबाद , विश्वनाथ प्रताप को ठाकुरबाड़ी रोड थाना नगर औरंगाबाद से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










