पटना : सामाजिक न्याय का चोला पहन लालू परिवार ने समाज को ठगा : संजय सिंह
Updated at : 16 Apr 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि सामाजिक न्याय का चोला पहनकर लालू परिवार ने समाज को ठगा है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता तो माई-बाप होती ही है, लेकिन आप लोगों ने अपने माई-बाप को ही धोखा दिया है. जिस जनता को तेजस्वी अपना […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि सामाजिक न्याय का चोला पहनकर लालू परिवार ने समाज को ठगा है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता तो माई-बाप होती ही है, लेकिन आप लोगों ने अपने माई-बाप को ही धोखा दिया है.
जिस जनता को तेजस्वी अपना मालिक बता रहे हैं उसी मालिक की पीठ में इनलोगों ने छुरा मारा है. गरीब की बात कर आपका परिवार कैसे अमीर बना ये शोध का विषय है. सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय का चोला पहनकर कब तक लालू परिवार समाज के कमजोर तबके को छलता रहेगा. आरक्षण का लॉलीपॉप दिखाकर किसे मूर्ख बना रहे हैं.
संविधान द्वारा लागू आरक्षण व्यवस्था का तथ्य सबको मालूम है. जब हर तरफ बेदखल हो गये तो गरीबों की चिंता सताने लगी. संजय िसंह ने कहा कि तेजस्वी अगर आरक्षण के हिमायती हैं तो पार्टी के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी किसी दलित को क्यों नहीं देते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




