पटना : जनता अब तेजस्वी की बात नहीं सुनने वाली : संजय सिंह

Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि जनता अब तेजस्वी यादव की बात सुनने वाली नहीं है. महागठबंधन को जनता ने जनादेश दिया था वह नीतीश कुमार के चेहरे पर दिया था, जनादेश करप्शन के लिए नहीं दिया था. अपराध के आंकड़े गिनवाने के लिए जब उंगलियां कम पड़ जाएं, […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि जनता अब तेजस्वी यादव की बात सुनने वाली नहीं है. महागठबंधन को जनता ने जनादेश दिया था वह नीतीश कुमार के चेहरे पर दिया था, जनादेश करप्शन के लिए नहीं दिया था. अपराध के आंकड़े गिनवाने के लिए जब उंगलियां कम पड़ जाएं, तो उसे जंगलराज कहते हैं.
राजद के शासनकाल में हत्या, अपहरण और बलात्कार के आंकड़े भले ही कागजों में दर्ज हों, लेकिन उस खौफ के दौर को महसूस करने के लिए केवल ‘जंगलराज’ शब्द ही काफी है. कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का ज्ञान तब तक अधूरा है, जब तक वे अपनी पार्टी के 15 वर्षों के शासन का अध्ययन नहीं कर लेते.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन