बख्तियारपुर :राफेल मामले में सरकार का पक्ष मजबूत: रविशंकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 8:43 AM
बख्तियारपुर : राफेल मामले में याचिकाकर्ता द्वारा प्रस्तुत कागजात के आधार पर पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकार किया जाना सरकार के लिए कोई झटका नहीं है. इस मामले में सरकार का पक्ष काफी मजबूत है. हमारी सरकार एक बार फिर बेदाग साबित होगी. उक्त बातें केंद्रीय कानून मंत्री व पटना साहिब से एनडीए […]
बख्तियारपुर : राफेल मामले में याचिकाकर्ता द्वारा प्रस्तुत कागजात के आधार पर पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकार किया जाना सरकार के लिए कोई झटका नहीं है. इस मामले में सरकार का पक्ष काफी मजबूत है. हमारी सरकार एक बार फिर बेदाग साबित होगी. उक्त बातें केंद्रीय कानून मंत्री व पटना साहिब से एनडीए उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने मिहसी गांव में बुधवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं.
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने महज पांच साल के अपने शासनकाल में देश को हर क्षेत्र में उन्नति के शिखर पर पहुंचाने का काम किया है, लेकिन अभी भी बहुत सारे काम अधूरे हैं. उसे पूरा करने व भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नरेंद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना जरूरी है. कार्यक्रम को स्थानीय विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया व अशोक कुमार सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर संजय यादवेंदु, यमुना यादव गौतम सिंह, टुल्ली सिंह व अनिल कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. जनसभा को संबोधित करने के साथ ही रविशंकर प्रसाद ने शिवानी व गेरूआरी सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










