पटना : बाइक खड़ी करके कर रहा था पेशाब, बाइक ले भागे लुटेरे

Updated:
विज्ञापन

पटना : शहर में या हाइवे पर थोड़ी सी भी चूक हुई तो लुटेरों का सक्रिय गैंग सामान लूट लेगा. ऐसा ही एक गैंग पटना में पिछले कई महीनों से सक्रिय था. यह गैंग बाइक और मोबाइल की लूट करता था. कदमकुआं थाना क्षेत्र में राजेंद्रनगर रोड नंबर-5 में पांच दिन पहले बाइक सवार अपारधियों […]

विज्ञापन
पटना : शहर में या हाइवे पर थोड़ी सी भी चूक हुई तो लुटेरों का सक्रिय गैंग सामान लूट लेगा. ऐसा ही एक गैंग पटना में पिछले कई महीनों से सक्रिय था. यह गैंग बाइक और मोबाइल की लूट करता था.
कदमकुआं थाना क्षेत्र में राजेंद्रनगर रोड नंबर-5 में पांच दिन पहले बाइक सवार अपारधियों द्वारा मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. सिटी एसपी मध्य पीके दास ने बताया कि मोबाइल लूट की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा था. इस दौरान दो संदिग्धों की पहचान हुई.
इसके बाद सैदपुर नहर मंदिर के पास से रोहित कुमार उर्फ झोटैला, निवासी मछुआ टोली और राजा निवासी नून का चौराहा को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में मोबाइल लूट की घटना को तो दोनों ने कबूल ही किया, इसके साथ ही हाइवे पर फोर्ड अस्पताल के पास एक बाइक लूट की वारदात को भी कबूल किया है.
अपराधियों का कहना है कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे बाइक लगाकर पेशाब कर रहा था. चाबी गाड़ी में लगी हुई थी. इस दौरान बाइक लूट कर भाग गये थे. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट व चोरी की तीन मोबाइल फोन, दो बाइक, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन