पटना : आज से काम पर लौटेंगे सिविल कोर्ट के वकील

Updated:
विज्ञापन

पटना : गुरुवार से सिविल कोर्ट के अधिवक्ता काम पर लौट जायेंगे. बीते चार दिनों हड़ताल के बाद काम शुरू होने से आमलोगों को इससे राहत मिलेगी. बुधवार को जिला जज के कक्ष में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन की तरफ से सिटी एसपी पीके दास के साथ हुई बैठक में इसका निर्णय […]

विज्ञापन
पटना : गुरुवार से सिविल कोर्ट के अधिवक्ता काम पर लौट जायेंगे. बीते चार दिनों हड़ताल के बाद काम शुरू होने से आमलोगों को इससे राहत मिलेगी. बुधवार को जिला जज के कक्ष में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन की तरफ से सिटी एसपी पीके दास के साथ हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया.
गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय के दिये गये आदेश के आलोक में पटना जिला जज की उपस्थिति में शुक्रवार को हुई घटना को लेकर दोनों पक्ष मौजूद हुए. बैठक में भविष्य में एक दूसरे के खिलाफ कोई भी न्यायिक कार्रवाई नहीं करने और दोबारा ऐसी घटना नहीं होने का निर्णय लिया गया.
दोनों पक्षों के समझौता के बाद जिला जज के तरफ से पत्रांक 8168/ 69 दिनांक तीन अप्रैल 2019 का पत्र संघ के कार्यालय में सूचना के लिए भेजा गया. संघ के सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त पत्र को गुरुवार को होने वाले संघ के आम सभा के पटल पर रखा जायेगा. इसके बाद हड़ताल की वापसी होगी.
दारोगा और वकील के बीच हुई थी मारपीट : बीते शुक्रवार को कैदियों की सुरक्षा में तैनात एएसआइ राजेंद्र रजक और अधिवक्ता शैलेश कुमार के बीच मारपीट हुई थी. दारोगा पर कार्रवाई नहीं होने के कारण अधिवक्ताओं में नाराजगी थी. इसको लेकर अधिवक्ता बीते चार दिनों से अपने को न्यायिक कार्य से विरक्त रखे हुए थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन