पटना : हम में दो फाड़, महाचंद्र ने बनाया हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (युनाइटेड)

Updated at : 03 Apr 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : हम में दो फाड़, महाचंद्र ने बनाया हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (युनाइटेड)

पटना : लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने पार्टी छोड़ कर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (युनाइटेड) का गठन किया है. उनके साथ पूर्व मंत्री व हम के वरिष्ठ नेता ई अजीत कुमार सहित कई नेता शामिल हो गये हैं. इस तरह पूर्व […]

विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने पार्टी छोड़ कर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (युनाइटेड) का गठन किया है. उनके साथ पूर्व मंत्री व हम के वरिष्ठ नेता ई अजीत कुमार सहित कई नेता शामिल हो गये हैं.

इस तरह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की गठित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) में दो फाड़ हो गया है. पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हम (सेकुलर) के नेताओं की बैठक हुई.

इसमें नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घोर उपेक्षा के कारण नयी पार्टी गठन करने का निर्णय लिया गया. नयी पार्टी के संचालन के लिए 25 सदस्यीय संचालन समिति बनायी गयी है. पार्टी की आगामी बैठक अगले सप्ताह होगी. इसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय होगी.

बातचीत में पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि मांझी द्वारा विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में नेताओं की घोर उपेक्षा की गयी है. तीन सीटों पर खुद को छोड़ कर दूसरे दलों के लोगों को टिकट दिया गया. महागठबंधन में भूमिहार, ब्राह्मण की उपेक्षा किये जाने से चुनाव में पार्टी महागठबंधन से दूरी बनाये रखेगी.

पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने कहा कि सभी जाति, धर्म के लोगों को मिलाकर हम (सेकुलर) को मजबूत किया था. पार्टी में सीटों का चयन दूसरे दलों के नेता द्वारा किया गया. हम (सेकुलर) छोड़ने वालों में इंद्रमोहन झा, मनोज कुमार सिंह, महेंद्र मालाकार, सत्यप्रकाश मालाकार, सतीश मांझी, सोनू यादव, श्याम बिहारी राम सहित कई जिलाध्यक्ष शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन