फतुहा :आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में, हथियार और सोना बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
फतुहा : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन सहित फतुहा थाना क्षेत्र के एक फैक्टरी मालिक से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने सोमवार को आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. इनके पास से हथियार, कारतूस और सोना बरामदगी की सूचना है. हालांकि, पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. सूत्रों से मिली […]
विज्ञापन
फतुहा : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन सहित फतुहा थाना क्षेत्र के एक फैक्टरी मालिक से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने सोमवार को आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. इनके पास से हथियार, कारतूस और सोना बरामदगी की सूचना है. हालांकि, पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो सकता है.
पुलिस हिरासत में लिये गये आरोपितों की निशानदेही पर लूट की दो से तीन बाइकें तथा लूट का सोना व रुपये भी बरामद किये हैं. देर शाम तक कुछ बोलने से परहेज कर रही है, लेकिन पुलिस पकड़े गये लोगों की निशानदेही पर लगातार छापेमारी कर रही है.
हिरासत में लिये गये आरोपितों से ग्रामीण एसपी तथा डीएसपी ने पूछताछ की. ग्रामीण एसपी ने बताया की अपराधियों की निशानदेही पर फतुहा,दनियावां और नदी थानाें की पुलिस छापेमारी कर रही है. जिसका खुलासा मंगलवार को किया जायेगा. फतुुहा पुलिस द्वारा लूट के मामले में एक गैंग को दबोचने के बाद सोने के गहने व हथियार बरामद किये गये हैं.
गैंग से पुलिस को काफी जानकारी मिली है. इस मामले में एसपी ग्रामीण संजय कुमार सिंह फतुहा गये हुए थे. वहां पर खुद पकड़े गये लोगों से पूछताछ किया है. इसके बाद एसआइटी बनायी गयी है. एसआइटी बड़ी बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. इस मामले में पुलिस मंगलवार को बड़ा खुलासा करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन