पटना : ‘वंचितों की बेहतरी के लिए काम करने वाली सरकार चाहिए’ : शिवानंद तिवारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि हमें मजबूत नहीं, बल्कि बेरोजगारों, किसानों तथा वंचित समाज के बेहतरी के लिए काम करने वाली सरकार चाहिए. इंदिरा गंधी की सरकार जब कमजोर थी तो उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था. जब वह सरकार मजबूत हो गयी तो देश में आपातकाल लग […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि हमें मजबूत नहीं, बल्कि बेरोजगारों, किसानों तथा वंचित समाज के बेहतरी के लिए काम करने वाली सरकार चाहिए. इंदिरा गंधी की सरकार जब कमजोर थी तो उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था. जब वह सरकार मजबूत हो गयी तो देश में आपातकाल लग गया. कर्पूरी ठाकुर या वीपी सिंह की सरकार कमजोर और मिलावटी सरकार थी, लेकिन उन्हीं सरकारों ने पिछड़ों को आरक्षण दिया.
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेकहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीस वर्षों बाद 2014 में एकल बहुमत पाने वाली मजबूत सरकार बनी. इस सरकार ने अपनी मजबूती का प्रदर्शन नोटबंदी और कमरतोड़ जीएसटी लागू कर किया.लेकिन, जब यह सरकार जनता की नजरों में कमजोर होने लगी तो जीएसटी कानून में संशोधन हो गया. दलित, आदिवासी उत्पीड़न कानून और तेरह प्वाइंट रोस्टर के एवज में दो सौ प्वाइंट रोस्टर का अध्यादेश आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन