मार्च में इंटर का रिजल्ट घोषित कर रचा इतिहास, देश में सबसे पहले रिजल्ट, पहली बार इंटर के टॉपरों को 90 % से अधिक मार्क्स

पटना : बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित करके इतिहास रच दिया है. यह पहला मौका है, जब बिहार बोर्ड ने मार्च में ही इंटर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस साल कुल 79़ 76 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के रिजल्ट (52़ 71 फीसदी) […]
पटना : बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित करके इतिहास रच दिया है. यह पहला मौका है, जब बिहार बोर्ड ने मार्च में ही इंटर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस साल कुल 79़ 76 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के रिजल्ट (52़ 71 फीसदी) की तुलना में 27.05 फीसदी अधिक है. सीबीएसइ के मोडरेशन सिस्टम का उपयेाग करने की वजह से इस बार टॉपर्स को बिहार बोर्ड के इतिहास में सबसे अधिक नंबर मिले हैं.
साइंस की संयुक्त टॉपर रोहिणी प्रकाश और पवन कुमार को 473 (94़ 6 प्रतिशत) अंक मिले हैं. मेरिट लिस्ट में आने वाले तीनों संकायों के किसी भी टॉपर को 91़ 2 (456 अंक) फीसदी से कम अंक हासिल नहीं हुए हैं, जबकि इसके पहले बिहार बोर्ड के किसी भी टॉपर को 87.6 फीसदी से अधिक अंक नहीं मिले थे.
शनिवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार बोर्ड ने आधुनिक तकनीक और प्रबंधन के जरिये इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट निकाला है. रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in, www.bsebinteredu.in और bsebbihar.com पर देखा जा सकता है.
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि तीनों संकायों की टॉप फाइव मेरिट लिस्ट में 10 लड़कियों के मुकाबले 16 लड़कों ने बाजी मारी है. साइंस में टॉप फाइव में शामिल छात्रों में एकमात्र लड़की रोहिणी प्रकाश है, जबकि आर्टस स्ट्रीम में चार लड़कियों के मुकाबले पांच लड़कों ने बाजी मारी. कॉमर्स में तीन लड़कों के मुकाबले पांच लड़कियां टॉप फाइव में रहीं. टॉपर्स लिस्ट में छाये रहने वाले जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय से इस बार सिर्फ कॉमर्स स्ट्रीम से तीन परीक्षार्थियों ने जगह बनायी. बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस बार साइंस व आर्ट्स स्ट्रीम में ज्वाइंट टॉपर घोषित किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




