थानेदार, इंजीनियर और ट्रांसपोर्टर के फ्लैट को खंगाला, 15 लाख से अधिक की चोरी
Updated at : 31 Mar 2019 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजधानी में चोर पुलिस के लिए चुनौती बन गये हैं. चोर मकान से ज्यादा अपार्टमेंट में धावा बोल रहे हैं. शुक्रवार की रात चोरों ने हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के जगदेव पथ के मुरली चक में मौजूद श्रीओम आपार्टमेंट के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के माल पर हाथ […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी में चोर पुलिस के लिए चुनौती बन गये हैं. चोर मकान से ज्यादा अपार्टमेंट में धावा बोल रहे हैं. शुक्रवार की रात चोरों ने हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के जगदेव पथ के मुरली चक में मौजूद श्रीओम आपार्टमेंट के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ किया है.
इसमें आरा जिले के संदेश थाने के थानेदार, सुदेह कुमार, इंजीनियर और एक ट्रांसपोटर के फ्लैट को टारगेट किया गया है. तीनों फ्लैट में ताला बंद था.
चोर अपार्टमेंट के मेन गेट से अंदर घूसे और सीढ़ी के रास्ते फोर्थ फ्लोर पर जाकर फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर गये और चोरी के बाद टूटा हुआ ताला अपने साथ उठा ले गये. वहीं अगल-बगल के फ्लैट मालिकों के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था. फिलहाल इस मामले में हवाई अड्डा थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




