नीतीश, आरसीपी और वशिष्ठ समेत चालीस नेता जदयू के स्टार प्रचारक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण और नवादा विधानसभा के लिए होने उपचुनाव को लेकर जदयू के 40 स्टार प्रचारकों की सूची भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को जारी कर दी. यह सूची उन्हें पार्टी की तरफ से सौंपी गयी थी. इसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण और नवादा विधानसभा के लिए होने उपचुनाव को लेकर जदयू के 40 स्टार प्रचारकों की सूची भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को जारी कर दी. यह सूची उन्हें पार्टी की तरफ से सौंपी गयी थी.
इसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदूय के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, पवन कुमार वर्मा, श्याम रजक, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, महेश्वर हजारी, श्रवण कुमार, शैलेश कुमार, संतोष निराला, कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, रमेश ऋषिदेव, जय कुमार सिंह, अशोक चौधरी, रामनाथ ठाकुर, रामसेवक सिंह, डॉ रणविजय कुमार सिंह, नीरज कुमार, विनोद कुमार यादव, सलमान रग्बी, अभय कुशवाहा, ललन कुमार सर्राफ, बिरेंद्र सिंह, डॉ रणवीर नंदन, तनवीर अख्तर, खालिद अनवर, उमेश कुशवाहा, रवि ज्योति कुमार, संजय सिंह, कृष्णनंदन प्रसाद यादव, अरुण मांझी, रवींद्र प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, रामचंद्र प्रसाद, चंदन कुमार सिंह, अंजुम आरा शामिल हैं.
सीताराम येचुरी व प्रकाश करात होंगे माकपा के स्टार प्रचारक
पटना. माकपा ने गुरुवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर सीताराम येचुरी, प्रकाश करात, सुभाषिनी अली, बिंदा करात के नाम हैं. अन्य स्टार प्रचारकों में हन्नान मुल्लाह, मो. शलिम सलीम, अवधेश कुमार, अरुण कुमार मिश्र, नंदकिशोर शुक्ला, बादल सरोज, युशुफ तारीगमी, तपन सेन, बिजू कृष्ण, सर्वोदय शर्मा, रामाश्रय सिंह, ललन चौधरी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामपरी, विनोद कुमार, प्रभुराज रामायण राव, अहमद अली, श्याम भारती, मनोज कुमार सुनील, डॉ सत्येंद्र यादव, नीलम देवी, गीता सागर, अशोक कुमार मिश्र, भोला प्रसाद दिवाकर, देवेंद्र चौरसिया, शैलेंद्र यादव, मुकुल राज, विनितव, मंजुल कुमार दास, गणेश शंकर सिंह, विद्युत कुमार पाल, मनोज कुमार चंद्रवंशी, अनुपम कुमार, मनोज गुप्ता, रामदेव राय और विधानचंद्र शामिल हैं.
लोजपा : पासवान परिवार के छह स्टार प्रचारक
पटना : लोक जन शक्ति पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. पार्टी अध्यक्ष रामविलास पासवान, पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, सांसद रामचंद्र पासवान, परिवार के युवा सदस्य प्रिंस राज और रिश्तेदार अंबिका प्रसाद बीनू को इसमें जगह दी गयी है. पार्टी के अन्य 37 नेता भी इस सूची में शामिल हैं.
स्टार प्रचारकों की सूची में अब्दुल खालिक, सूरजभान सिंह, एके वाजपेयी, काली प्रसाद पांडे, विनोद नागर, राम जी सिंह, संजय सर्राफ, अनिल चौधरी, राजू तिवारी, राजकुमार शाह, नूतन सिंह, नरेंद्र कुमार पांडे उर्फ सुनील पांडे, अरविंद सिंह, आरके चौधरी, डॉ शाहनवाज अहमद कैफी, बृजेश सिंह, सलाउद्दीन खान, महताब आलम, मणिशंकर पांडे, संजय पासवान, सत्यानंद शर्मा, केशव सिंह, रमेश चंद कपूर, कौशल किशोर सिंह कुशवाहा, विनोद सिंह, हुलास पांडे, उपेंद्र यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, आशुतोष पासवान, रामानंद यादव, रंजीत पासवान, नीलम सिन्हा, श्रवण कुमार अग्रवाल और मीरा चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










