पटना में सक्रिय हैं 1500 चोर तैयार हो रही शातिरों की सूची
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2019 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजधानी में चोरी की लगातार घटनाओं से पटना पुलिस परेशान है. होली के दौरान चोरों ने कई घरों से लाखों रुपये की ज्वेलरी व नकदी चुरा कर पुलिस के लिए परेशानी और बढ़ा दिया है. शहर के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को हल करने के लिए एक विशेष टीम बना […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी में चोरी की लगातार घटनाओं से पटना पुलिस परेशान है. होली के दौरान चोरों ने कई घरों से लाखों रुपये की ज्वेलरी व नकदी चुरा कर पुलिस के लिए परेशानी और बढ़ा दिया है. शहर के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को हल करने के लिए एक विशेष टीम बना दी गयी है.
इसके अलावा राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सक्रिय चोरों की एक सूची बनायी जा रही है. इस सूची में शातिर चोरों का नाम शामिल किया जा रहा है और इसमें थाना पुलिस भी मदद कर रही है. ये वैसे शातिर हैं , जो पिछले पांच साल से चोरी के धंधे में लगे हुए है. जानकारी के अनुसार पटना जिला में करीब 15 सौ चोर सक्रिय है.
इसमें सिटी एसपी मध्य के अन्तर्गत आने वाले थाने इलाके में करीब 425 से अधिक चोर सक्रिय हैं. सिटी एसपी मध्य प्रांतोष कुमार दास ने बताया कि हर थाना पुलिस को अपने-अपने इलाके के शातिर चोरों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही जेलों में बंद चोरों को रिमांड पर लिया जायेगा. थाना का एक ऑफिसर इसी काम में लगा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




