Lok Sabha Election 2019 : उपेंद्र कुशवाहा के करीबी रहे राम बिहारी सिंह ने दिया पद और पार्टी से इस्तीफा

पटना : बिहार में राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी को एक और झटका लगा है. पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राम बिहारी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर गलत नीतियों का आरोप लगाते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है. जानकारी के […]
पटना : बिहार में राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी को एक और झटका लगा है. पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राम बिहारी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर गलत नीतियों का आरोप लगाते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है.
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राम बिहारी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर गलत नीतियों का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमानी करने का आरोप लगाते हुए राम बिहारी सिंह ने पूंजीपतियों को टिकट बेचने की भी बात कही है.
मालूम हो कि वर्ष 2013 में गठित रालोसपा के संस्थापक सदस्यों में राम बिहारी सिंह शामिल हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और राम बिहारी सिंह ने एक साथ जदयू छोड़ा था. राम बिहारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के संबंध समता पार्टी और जदयू के समय से ही बेहतर रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में राम बिहारी सिंह रालोसपा के टिकट पर बक्सर जिले के डुमरांव से चुनाव लड़े थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










