पटना : निजी स्कूल के केयर टेकर की स्कूल परिसर में मिली लाश
Updated at : 14 Mar 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में मौजूद एक निजी स्कूल के परिसर में केयर टेकर अर्जुन कुमार (22) की बुधवार की सुबह करीब सात बजे लाश मिली. स्कूल प्रबंधन ने अर्जुन के रिश्तेदार माइकल टूडू को फोन करके बुलाया. माइकल का कहना है जब वह स्कूल में पहुंचा तो देखा कि अर्जुन को एंबुलेंस […]
विज्ञापन
पटना : बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में मौजूद एक निजी स्कूल के परिसर में केयर टेकर अर्जुन कुमार (22) की बुधवार की सुबह करीब सात बजे लाश मिली. स्कूल प्रबंधन ने अर्जुन के रिश्तेदार माइकल टूडू को फोन करके बुलाया. माइकल का कहना है जब वह स्कूल में पहुंचा तो देखा कि अर्जुन को एंबुलेंस में रखा जा रहा जा रहा था.
वह भी साथ में पीएमसीएच गया लेकिन अर्जुन को देखने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया. माइकल ने बताया कि अर्जुन उसका फुफेरा साला है. अर्जुन के माता-पिता पश्चिम बंगाल में रहते हैं और घरवाले भी पटना से बाहर रहते हैं. अर्जुन स्कूल में केयर टेकर था और स्कूल में ही रहता था. उसकी मौत पर माइकल ने आशंका जाहिर की है कि हॉर्ट अटैक से मौत हुई होगी. उसने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




