दानापुर : दुकानों में छापा, प्लास्टिक कैरी बैग बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 9:19 AM
विज्ञापन
दानापुर : पॉलीथिन कैरी बैग के इस्तेमाल पर मंगलवार को नगर पर्षद प्रशासन ने टीम गठित कर गोला रोड में करीब 50 दुकानों में छापेमारी कर पॉलीथिन कैरी बैग बरामद किया. इन दुकानों पर 16,600 रुपये जुर्माना किया गया. पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दो टीमें गठित की गयी है. उन्होंने […]
विज्ञापन
दानापुर : पॉलीथिन कैरी बैग के इस्तेमाल पर मंगलवार को नगर पर्षद प्रशासन ने टीम गठित कर गोला रोड में करीब 50 दुकानों में छापेमारी कर पॉलीथिन कैरी बैग बरामद किया. इन दुकानों पर 16,600 रुपये जुर्माना किया गया. पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दो टीमें गठित की गयी है.
उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान गोला रोड, टी प्वांइट, पंचशील नगर समेत कई दुकानों में चलाया गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान 16,600 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है. साथ ही पांच किलोग्राम से ज्यादा प्लास्टिक बैग भी जब्त किया गया है.
फतुहा. नगर विकास और आवास विभाग के प्रधान सचिव के आदेशानुसार नगर पर्षद फतुहा द्वारा सोमवार को शहर में प्लास्टिक के विरुद्ध छापेमारी कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार व नगर प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा की गयी. इस दौरान कुल 65 दुकानों में छापेमारी हुई और 19700 रुपये की राशि दंड के रूप में वसूल की गयी.फुलवारीशरीफ. नगर कार्यपालक पदाधिाकरी मनोज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










