एक लड़की के फोन कॉल से गांधी मैदान थाना परेशान, कॉल करके करती है बेकार की बातें, अब…
पटना : गांधी मैदान थाने की पुलिस एक लड़की से परेशान है. वह लड़की कई दिनों से गांधी मैदान थाने के बेसिक फोन पर कॉल करके पुलिसकर्मियों को परेशान करती है. जो भी पुलिसकर्मी कॉल को रिसीव करते हैं, उनसे बेकार की बातें करती है. लड़की को यह भी बताया जा चुका है कि जिस […]
पटना : गांधी मैदान थाने की पुलिस एक लड़की से परेशान है. वह लड़की कई दिनों से गांधी मैदान थाने के बेसिक फोन पर कॉल करके पुलिसकर्मियों को परेशान करती है. जो भी पुलिसकर्मी कॉल को रिसीव करते हैं, उनसे बेकार की बातें करती है.
आपके शहर में
लड़की को यह भी बताया जा चुका है कि जिस नंबर पर वह बराबर फोन कर रही है, वह थाने का नंबर है. लेकिन, इससे भी उस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. इसके साथ ही कॉल करने के बाद जब उसे रखने को बोला जाता है तो भी वह कॉल को कट नहीं करती है. इस कारण गांधी मैदान थाने का बेसिक नंबर काफी देर तक व्यस्त रहता है. लड़की को शायद यह जानकारी नहीं है कि थाने के बेसिक फोन में कॉलर आइडी लगा है और लड़की का नंबर पुलिस के पास आ चुका है. अब गांधी मैदान पुलिस उस नंबर का पूरा डिटेल खंगाल रही है, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके. इसके लिए उक्त मोबाइल नंबर का सीडीआर मोबाइल कंपनियों से मंगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए