लालू की गैर मौजूदगी में राजद संसदीय बोर्ड आज करेगा मंथन

Updated:
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर राजद के सभी प्रमुख नेता, विधायक और विधान पार्षद शनिवार को महामंथन करेंगे. शनिवार को राज्य और केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. उसके बाद विधायकों व विधान पार्षदों की बैठक होगी. इन बैठकों में सीट व उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होने के साथ-साथ पार्टी सुप्रीमो को अधिकृत […]

विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर राजद के सभी प्रमुख नेता, विधायक और विधान पार्षद शनिवार को महामंथन करेंगे.
शनिवार को राज्य और केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. उसके बाद विधायकों व विधान पार्षदों की बैठक होगी. इन बैठकों में सीट व उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होने के साथ-साथ पार्टी सुप्रीमो को अधिकृत करने का प्रस्ताव भी पारित होगा.
यह भी चर्चा है कि बैठक में राबड़ी देवी को भी अधिकृत किया जा सकता है. शनिवार की बैठक के बाद महागठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान हो सकता है.
सबसे पहले स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी. उसके द्वारा पारित प्रस्ताव पर सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में निर्णय होगा. राजद के प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने बताया कि दिन में दो बजे से विधायकों व विधान पार्षदों की बैठक होगी.
सभी बैठकों में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी. लोकसभा चुनाव को लेकर अभी तक की राजद की सबसे बड़ी बैठक हो रही है. इस बैठक के बाद महागठबंदन में सीट शेयरिंग का फार्मूले के साथ-साथ चिह्नित सीटों पर भी चर्चा होगी. महागठबंधन के सभी घटक दलों की भी नजर इस बैठक पर है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन