पटना : मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदल 70 हजार रुपये की कर ली शॉपिंग
Updated at : 05 Mar 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

पीरबहोर थाने में की शिकायत पटना : बीएसएनएल कर्मी विजय कुमार को पैसा निकालने में मदद करने के दौरान जालसाजों ने एटीएम बदल दिया और 70 हजार की शॉपिंग कर ली. पैसे निकासी का मैसेज आते ही विजय कुमार के होश उड़ गये और उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी पीरबहोर थाना पुलिस को दी […]
विज्ञापन
पीरबहोर थाने में की शिकायत
पटना : बीएसएनएल कर्मी विजय कुमार को पैसा निकालने में मदद करने के दौरान जालसाजों ने एटीएम बदल दिया और 70 हजार की शॉपिंग कर ली. पैसे निकासी का मैसेज आते ही विजय कुमार के होश उड़ गये और उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी पीरबहोर थाना पुलिस को दी है. बताया जाता है कि जालसाजों ने अशोक राजपथ में स्थित विक्रम ज्वेलर्स में जेवरात की खरीदारी की और भुगतान विजय कुमार के एटीएम से कर दिया.
ज्वेलरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दोनों जालसाजों की तस्वीर आ गयी है. पुलिस उन दोनों की पहचान करने में जुट गयी है. विजय कुमार का घर बुद्धा कॉलोनी के साथ ही परसा बाजार में भी है.
महेंद्रु एटीएम में जालसाजों ने बदला एटीएम : विजय कुमार महेंद्रु में स्थित एटीएम में पैसा निकालने गये थे. इस दौरान उनके कुछ दूरी पर एक युवक निगरानी कर रहा था.
विजय कुमार ने पैसे निकासी के लिए सारी प्रक्रिया कर ली. लेकिन उनके पैसे नहीं निकले. संभवत: जालसाजों ने पैसे निकलने वाली जगह में पिन लगा दिया था. इसी बीच बगल के युवक को उन्होंने पैसे निकालने के लिए मदद मांगी. उक्त युवक ने एक-दो बार प्रयास किया, लेकिन पैसा नहीं निकला.
इस दौरान युवक ने उनके पिन कोड को जान लिया और उन्हें दूसरा एटीएम थमा कर निकल गये. विजय कुमार को भी शक नहीं हुआ. लेकिन कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर 70 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया. मैसेज में विक्रम ज्वेलर्स दुकान से पैसे निकाले जाने की जानकारी थी. इसके बाद वे दुकान में पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि दो युवकों ने ज्वेलरी खरीदी और पैसे का भुगतान एटीएम से किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




