पटना : दो नाबालिग बहनों से की छेड़खानी आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 05 Mar 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्रा पुलिस ने मैनपुरा में नाबालिग दो सगी बहनों से छेड़खानी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है और केस को महिला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. दरअसल मैनपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार (45) अपने […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्रा पुलिस ने मैनपुरा में नाबालिग दो सगी बहनों से छेड़खानी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है और केस को महिला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
दरअसल मैनपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार (45) अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक आठ साल की लड़की के साथ अक्सर छेड़खानी करता था. लड़की ने इसकी शिकायत कई बार अपने घर पर की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. रविवार को लड़की अपने बड़ी बहन के साथ धर्मेंद्र के घर आयी हुई थी.
इस दौरान धर्मेंद्र ने दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ की. जब बड़ी बहन ने विरोध किया तो मनाने के लिए उसने करीब 500 रुपये की गुड़िया खरीद कर गिफ्ट में दिया. दोनों बहन गुड़ियां लेकर घर पहुंचीं तो परिजनों ने उसके बारे में पूछा. बहनों ने धर्मेंद्र द्वारा गुड़िया देने की बात कही. इसके बाद परिजनों ने शक के आधार पर जब दोनों बहनों से पूछताछ की तो वह अपने से होने वाली छेड़खानी के बारे में बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




